{"_id":"6a978f082b3552e7ac05eff2","slug":"video-farmers-protest-in-mohali-spent-night-sleeping-on-ground-blocked-road-after-power-cut-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली में किसानों का मोर्चा, जमीन पर सोकर गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में किसानों का मोर्चा, जमीन पर सोकर गुजारी रात
अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों का संघर्ष जारी है। मंगलवार को किसानों ने खुले आसमान के नीचे जमीन पर सोकर रात गुजारी। रातभर धरना स्थल पर किसानों की मौजूदगी बनी रही। सुविधाओं के अभाव और मौसम की चुनौती के बावजूद किसानों के हौसले में कोई कमी नहीं आई। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं सुना जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बिजली कटने पर फेज-11 में लगाया जाम, एक घंटे वाहन फंसे
वहीं मंगलवार रात प्रशासन द्वारा धरना स्थल की बिजली आपूर्ति बंद किए जाने के विरोध में किसानों ने फेज-11 में सड़क जाम कर दिया। इस जाम के कारण करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली बंद होने से किसान नाराज हो गए। उन्होंने इसके विरोध में फेज-11 में सड़क पर जाम लगा दिया। अचानक जाम लगने से आसपास के मार्गों पर भी दबाव बढ़ा। कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए। मोगा के किसानों समिंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह और इंदरजीत सिंह ने इसे अनुचित बताया। करीब एक घंटे बाद प्रशासन ने बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली दोबारा शुरू होने के दस मिनट बाद किसानों ने जाम खोल दिया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।