{"_id":"6a9930e1decda98b1206875a","slug":"video-accident-in-jagraon-high-speed-tractor-trolley-hits-girls-riding-bicycles-one-dead-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगराओं में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार बच्चियों को मारी टक्कर, एक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराओं में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार बच्चियों को मारी टक्कर, एक की माैत
जगराओं के गांव शेरपुर कलां में वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान अमृत कौर के रूप में हुई है, जबकि घायल बच्ची की पहचान दीप कौर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव के सरकारी स्कूल में छुट्टी होने के बाद कुछ बच्चे साइकिल पर अपने घरों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार बच्चियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि अमृत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली दीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर जगराओं की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने अमृत कौर के शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में रखवाया, जहां डॉक्टरों ने शव को आगे की कार्रवाई के लिए रैफर कर दिया। वहीं घायल दीप कौर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
थाना सदर के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे साइकिलों पर घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बच्चियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है।
जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और ट्रैक्टर-ट्राली चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।