Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
When he couldn't get money for drugs, a man tried to steal a bicycle from a cremation ground; he was caught by people, and the incident was captured on CCTV.
{"_id":"6ade0cb932b35c7bea0ed023","slug":"video-when-he-couldnt-get-money-for-drugs-a-man-tried-to-steal-a-bicycle-from-a-cremation-ground-he-was-caught-by-people-and-the-incident-was-captured-on-cctv-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो श्मशान घाट से साइकिल चोरी करने की कोशिश, लोगों ने युवक को पकड़ा; CCTV में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो श्मशान घाट से साइकिल चोरी करने की कोशिश, लोगों ने युवक को पकड़ा; CCTV में कैद हुई घटना
मोगा में साइकिल चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक युवक ने श्मशान घाट में खड़ी साइकिल चोरी कर भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस पूरी घटना की वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर करीब 12 बजे गांधी रोड स्थित श्मशान घाट में एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान मृतक के परिवार के साथ आए लोगों की साइकिल अंदर खड़ी थी। आरोप है कि युवक ने साइकिल उठाकर वहां से भागने की कोशिश की। उसे ऐसा करते देख मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक ने नशे का आदी होने और पैसे नहीं मिलने पर चोरी करने की बात कही। इसके बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बही श्मशान घाट के जेनरल सेक्रेटरी सोनू अरोड़ा ने बताया आज दोपहर को एक नौजवान ने साइकिल चोरी करके भाग रहे थे। उनको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साइकिल अपने श्मशान घाट के सेवादार के थे। नौजवान ने बताया नशे के लिए पैसा न मिलने पर उन्होंने चोरी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।