{"_id":"6b016a2130bdeafc120eb8e8","slug":"video-inmates-clash-over-watching-tv-at-kapurthala-modern-jail-one-injured-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला मॉडर्न जेल में टीवी देखने को लेकर भिड़े कैदी, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला मॉडर्न जेल में टीवी देखने को लेकर भिड़े कैदी, एक घायल
मॉडर्न जेल कपूरथला में शनिवार सुबह टीवी देखने को लेकर कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोटें आई हैं। जेल प्रशासन ने घायल कैदी को तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सिविल अस्पताल में तैनात ड्यूटी डॉ. करनप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सेंट्रल जेल के सुरक्षा कर्मचारी एक कैदी को गंभीर घायल अवस्था में इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे थे। कैदी के सिर पर गंभीर चोटें थीं और उसे खून की उल्टियां भी हो रही थीं। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
एसपी जेल श्यामल ज्योति ने बताया कि सुबह बंदियों की बैरक से बाहर आने के दौरान टीवी देखने को लेकर कैदियों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद झड़प में बदल गया। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद लुधियाना निवासी कैदी गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि जिन कैदियों के साथ गगनदीप सिंह की झड़प हुई, वे भी नशा तस्करी के मामलों में जेल में बंद हैं।
एसपी जेल ने बताया कि जेल प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत करवाया और घायल कैदी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कैदी को 50 टांके लगाए जाने की बात से इनकार किया है।
उधर, थाना कोतवाली के एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प होने की बात सामने आई है। घायल कैदी को करीब 50 टांके लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और झड़प के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।