{"_id":"6ab8e74a617235dcf60423e6","slug":"video-government-banks-in-kotkapura-remained-open-on-sunday-three-day-strike-ahead-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में रविवार को भी खुले सरकारी बैंक, आगे तीन दिन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में रविवार को भी खुले सरकारी बैंक, आगे तीन दिन हड़ताल
कोटकपूरा में रविवार को सभी सरकारी बैंक खुले रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल के आह्वान और इससे पहले बैंक की छुट्टियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 27 सितंबर को रविवार होने के बावजूद बैंक खोलने के निर्देश दिए थे। इसके चलते लोगों ने सामान्य दिनों की तरह बैंकिंग सेवाओं का लाभ लिया।
जानकारी के अनुसार, बैंक कर्मचारियों की ओर से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया है। 26 और 27 सितंबर की छुट्टियों के बाद 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल होने के कारण बैंक लगातार पांच दिन बंद रहने की स्थिति बन रही थी। इसी को देखते हुए रविवार को बैंक खोले गए। करीब 10 साल बाद सरकारी बैंक रविवार को खुले हैं। इससे पहले नवंबर 2016 में नोटबंदी के दौरान लोगों की सुविधा के लिए रविवार को बैंक खोले गए थे। व्यापारी प्रदीप मित्तल सहित अन्य कारोबारियों ने रविवार को बैंक खोलने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग पर विचार किया जा सकता है, लेकिन छुट्टियां लगातार शनिवार और रविवार को रखने के बजाय किसी अन्य दिन की जाएं, ताकि बैंक लगातार दो दिन बंद न रहें और लोगों को परेशानी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।