{"_id":"6acb2506a553ef06660100fc","slug":"video-dispute-over-modern-school-land-in-guruharsahay-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: गुरुहरसहाय में मॉडर्न स्कूल वाली जगह पर विवाद, आप नेताओं ने लगाए कब्जे के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर: गुरुहरसहाय में मॉडर्न स्कूल वाली जगह पर विवाद, आप नेताओं ने लगाए कब्जे के आरोप
गुरुहरसहाय में मॉडर्न स्कूल वाली जगह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं ने सुरिंदर वोहरा पर गैरकानूनी कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। नेताओं का कहना है कि संबंधित जगह नगर काउंसिल गुरु हर सहाय के अधीन आती है। आरोप है कि यहां पहले एक दुकान बनाई जा चुकी है और अब दूसरी दुकान का निर्माण किया जा रहा था।
वहीं, सुरिंदर वोहरा ने इन आरोपों को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2008 में रजिस्ट्री के माध्यम से यह जगह खरीदी थी। रजिस्ट्री उनके नाम पर है। उन्होंने बताया कि जगह के मालिकाना हक को लेकर उन्होंने अदालत में केस भी दायर किया था, जिसका फैसला उनके पक्ष में आया है। उनके अनुसार, अदालत ने नगर काउंसिल को इस जगह में दखलअंदाजी नहीं करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में रजिस्ट्री और अदालत के फैसले का हवाला दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।