{"_id":"6acb151ffc66b04fbf004cca","slug":"video-camp-organized-in-pathankot-to-raise-awareness-about-human-rights-and-address-grievances-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता और शिकायतों के निपटारे के लिए कैंप का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता और शिकायतों के निपटारे के लिए कैंप का आयोजन
पंजाब राज्य और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग के सदस्य पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी लोगों की समस्याओं से अवगत होने के लिए प्रताप वर्ल्ड स्कूल पठानकोट में पहुंचे।
पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी आज पठानकोट में स्थित प्रताप वर्ल्ड स्कूल में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए लगाए गए खुले सुनवाई कैंप के दौरान लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस मौके पर विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों और समाज सेवी संस्थाओं के नुमाइंदों की मौजूदगी में शिकायतों पर विचार-विमर्श किया गया और संबंधित अधिकारियों को इनके निपटारे के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि खुली सुनवाई लोगों को अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के सामने रखने का मौका प्रदान करती है। यह जनता की अदालत है, जहां हरेक व्यक्ति को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। प्रशासन और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि वे लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनें और बिना किसी बेवजह की खज्जल-खुआरी के समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।