फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP’s ‘Drug-Free Punjab Yatra’ reaches Talwara.

तलवाड़ा पहुंची भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’

Sun, 27 Sep 2026 03:12 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:12 PM IST
BJP’s ‘Drug-Free Punjab Yatra’ reaches Talwara.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से निकाली जा रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ विधानसभा हलका दसूहा के अंतर्गत तलवाड़ा पहुंची। यात्रा के तलवाड़ा पहुंचने पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका स्वागत किया। स्थानीय खोखा मार्केट में भाजपा की ओर से ‘नशा मुक्त पंजाब’ अभियान के तहत जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी नेताओं ने पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। यह यात्रा हलका इंचार्ज रघुनाथ राणा के मार्गदर्शन में तलवाड़ा पहुंची। पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील कुमार पिंकी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में यात्रा लेकर पहुंचे पंजाब भाजपा महासचिव परमिंदर सिंह बराड़, प्रभारी राकेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, महंत राजगीर महाराज, विधायक जंगी लाल महाजन, डाक्टर हरसिमरत साही, भाजपा नेत्री डिंपल सूरी, अशोक सभवाल, अंकित राणा, जिला होशियारपुर देहाती अध्यक्ष संजीव मिन्हास,अभिषार शाकर, रविंद्र रवि दसूहा, विनोद मिट्ठू और रमन कौल सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब भाजपा महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का उद्देश्य किसी राजनीतिक लाभ के बजाय पंजाब, पंजाबियों और आने वाली युवा पीढ़ियों को नशे की समस्या से बचाने के लिए जनजागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बराड़ ने पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार की ओर से नशे को खत्म करने के किए जा रहे दावों का जमीनी स्तर पर अपेक्षित असर दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने गुलजार सिंह प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ संघर्ष में गुलजार सिंह का मामला गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए केवल सरकारी प्रयास ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। सुशील कुमार पिंकी ने कहा कि नशे की समस्या ने पंजाब की युवा पीढ़ी को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि कभी खुशहाली, मेहनत और तरक्की के लिए पहचाने जाने वाला पंजाब आज नशे की समस्या को लेकर गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण कई परिवार अपने युवा सदस्यों को खो चुके हैं और इसका असर पूरे सामाजिक ढांचे पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण कई माताओं ने अपने बेटे, बहनों ने अपने भाई और विवाहित महिलाओं ने अपने पति खोए हैं। ऐसे में समाज के सभी वर्गों को मिलकर नशे के खिलाफ अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल, शिक्षा तथा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। सुशील पिंकी ने इस दौरान क्षेत्र में अवैध खनन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि हाजीपुर और तलवाड़ा क्षेत्र अपनी स्वच्छ जलवायु और प्राकृतिक वातावरण के लिए जाने जाते रहे हैं, लेकिन शिवालिक की पहाड़ियों में स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों को लेकर स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संबंधी चिंताएं सामने आती रही हैं। उन्होंने संबंधित मुद्दों पर भी गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता जताई। भाजपा नेताओं ने कहा कि नशे की समस्या केवल एक व्यक्ति या परिवार तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसका प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। इसलिए नशे की आपूर्ति पर रोक लगाने के साथ-साथ नशे के आदी लोगों के पुनर्वास, परिवारों की सहायता और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाना चाहिए। भाजपा के अनुसार, ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ 18 से 30 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही है। यात्रा का उद्देश्य माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचकर नशे के खिलाफ जनचेतना पैदा करना बताया गया है। यात्रा के समापन का कार्यक्रम 30 सितंबर को जालंधर में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस और नशा मुक्ति के लिए दाैड़ा चंडीगढ़

कानपुर में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, विजयनगर में परिजनों ने लगाया जाम

27 Sep 2026

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम की ऊंची चोटियों और भारत-चीन सीमा पर लगातार हो रही बर्फबारी

27 Sep 2026

राज्थान में सितंबर के अंत में बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि के साथ 16 जिलों में यलो अलर्ट

27 Sep 2026

श्रीनगर: लगातार बारिश से अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा, अलकेश्वर घाट हुआ जलमग्न

27 Sep 2026
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में बाइक की टक्कर से फायर ब्रिगेड कर्मी की मौत, भोजावास-सुंदरह मार्ग पर सुबह सैर के दौरान हुआ हादसा

अमृतसर में आपत्तिजनक नारे लिखने के आरोप में दो गिरफ्तार

27 Sep 2026
विज्ञापन

अमृतसर पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, पंजाब में डबल इंजन सरकार का दावा

27 Sep 2026

अमृतसर में पंजाब सखी शक्ति मेले का शुभारंभ, 8 जिलों की महिला उद्यमियों ने लगाए 75 स्टॉल

27 Sep 2026

बठिंडा में हथियारों से लैस 20 युवकों ने घर पर किया पथराव

कानपुर के सरसौल में मौसम की मार, पहली बार फ्लॉप हुआ सिकठिया पुरवा मेला

27 Sep 2026

फरीदाबाद: नशा मुक्ति का संदेश लेकर दौड़े धावक, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिलाई शपथ

27 Sep 2026

चक्रवात का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 48 घंटे से बारिश, नदी-नाले उफान पर; कई रास्तों पर बढ़ा खतरा

अम्बिकापुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, निराकरण के दिए सख्त निर्देश

27 Sep 2026

सीजी क्राइम: दुर्ग में नाबालिग युवती की संदिग्ध हत्या, सिर पर भारी वस्तु से वार की आशंका; आरोपी फरार

27 Sep 2026

उज्जैन: अश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, भस्म आरती में गूंजा जय श्री महाकाल

27 Sep 2026

कानपुर: आस्था, उमंग और उत्साह में रंगा श्याम महोत्सव, दर्शन के लिए उमड़े भक्त

26 Sep 2026

VIDEO: बारिश में गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबी महिला घायल

26 Sep 2026

VIDEO: विदेशी फंडिंग से चल रहा धर्मांतरण का नेटवर्क

26 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर युवती और भाइयों से मारपीट

26 Sep 2026

VIDEO: स्कूल की स्मार्ट क्लास से बैटरी-इन्वर्टर चोरी, प्राथमिकी दर्ज

26 Sep 2026

VIDEO: अचानक ब्रेक लगाने पर टेंपो से टकराई बाइक, युवक की मौत

26 Sep 2026

VIDEO: बाइक सवार ने महिला के कान से कुंडल खींचे

26 Sep 2026

VIDEO: बहन की आंखों की सर्जरी के नाम पर 2.35 लाख रुपये की ठगी

26 Sep 2026

VIDEO: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

26 Sep 2026

VIDEO: यमुना किनारा पर डायवर्जन के बाद भी चले वाहन, लगा जाम

26 Sep 2026

VIDEO: कार सामने आने पर विवाद, मारपीट के बाद करा दिया समझौता

26 Sep 2026

VIDEO: भतीजे ने की सिलबटटे से चाचा की सिर कुचलकर हत्या, गिरफ्तार

26 Sep 2026

VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत

26 Sep 2026

नगर निगम सदन: पार्षदों ने छवि धूमिल होने का आरोप लगाकर कहा- जनता उन्हें चोर समझ रही

26 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed