{"_id":"6ab93ea61869f8408308be9c","slug":"cm-saini-major-statement-says-no-schemes-will-be-stopped-if-bjp-comes-to-power-in-punjab-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम सैनी का बड़ा बयान: बोले-पंजाब में भाजपा आई तो कोई योजना नहीं होगी बंद, होगा विस्तार; आप फैला रही भ्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सैनी का बड़ा बयान: बोले-पंजाब में भाजपा आई तो कोई योजना नहीं होगी बंद, होगा विस्तार; आप फैला रही भ्रम
Sun, 27 Sep 2026 09:35 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 27 Sep 2026 09:35 PM IST
सार
सीएम सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने केवल विज्ञापनों पर काम किया है, धरातल पर विकास शून्य है। अपनी नाकामियों और वादों की विफलता (जैसे 1,000 रुपये प्रति माह देने का वादा) से जनता का ध्यान भटकाने के लिए आप यह झूठा डर फैला रही है कि भाजपा योजनाएं बंद कर देगी।
विज्ञापन
सीएम सैनी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के आगामी सियासी घमासान के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। आम आदमी पार्टी के उस प्रचार को खारिज करते हुए, जिसमें कहा जा रहा था कि विपक्षी दलों के सत्ता में आने पर जनकल्याणकारी योजनाएं बंद हो जाएंगी, सैनी ने स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि "कोई भी योजना बंद नहीं होगी, बल्कि उनका विस्तार किया जाएगा। रविवार रात्रि को सुनाम में भाजपा जिलाध्यक्ष दामन बाजवा के निवास स्थान पर सीएम सैनी पहुंचे थे । इस दौरान विशेष बातचीत करते हुए उन्होंने उक्त भरोसा दिया है।
विज्ञापन
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सैनी का यह बयान पंजाब के मतदाताओं (विशेषकर महिलाओं व लाभार्थियों) के बीच 'आप' द्वारा बनाए जा रहे डर के नैरेटिव को सीधे ध्वस्त करने की रणनीति है।
विज्ञापन
सीएम सैनी का आप पर पलटवार
सीएम सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने केवल विज्ञापनों पर काम किया है, धरातल पर विकास शून्य है। अपनी नाकामियों और वादों की विफलता (जैसे 1,000 रुपये प्रति माह देने का वादा) से जनता का ध्यान भटकाने के लिए आप यह झूठा डर फैला रही है कि भाजपा योजनाएं बंद कर देगी।
विज्ञापन
भाजपा की गारंटी
सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार जिस तरह पारदर्शी तरीके से सीधे लाभ जनता तक पहुँचा रही है, उसी तर्ज पर पंजाब में भी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार बनने के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक में उन्होंने महिलाओं के लिए पांच हजार करोड़ रुपये का बजट रखा और मासिक राशी देने का आगाज किया था ।