{"_id":"6ab9d7837d8b34868e007d48","slug":"video-accident-in-pathankot-motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-truck-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में हादसा, ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में हादसा, ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत
पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र गांव पम्मा के निकट ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद इकबाल निवासी गांव चौपड़ जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद वहां भारी संख्या में ग्रामीण एवं मृतक के रिश्तेदार इकट्ठे हो गए एवं वहां धरना लगाने का प्रयास भी किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस को फोन किया गया था लेकिन, आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने के चलते दुर्घटना में घायल सड़क पर तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए एवं कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस की ओर से मृतक के अभिभावकों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस को दिए अपने बयान में मृतक के भाई मोहम्मद हुसैन ने बताया कि वह जिला कठुआ के भागथली का रहने वाला है एवं उसका भाई परिवार सहित वर्तमान में जिला गुरदासपुर के गांव चौपड़ में रहता है। बीते कल मैं अपने भाई से मिलने गुरदासपुर गया था शनिवार सुबह वे और उसका भाई गांव भागथली लौट रहे थे। उसका भाई अपने मोटरसाइकिल पर आगे चल रहा था जबकि यह अपने मोटरसाइकिल पर उसके पीछे आ रहा था। पठानकोट के गांव पम्मा के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक चालक की ओर से उसके भाई के मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप में घायल होने से मौके पर उसकी मौत हो गई। एएसआई नरेश कुमार के मुताबिक पुलिस की ओर से मृतक के भाई के बयान के आधार पर ट्रक चालक पर मामला दर्ज करके उसे काबू कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।