{"_id":"6aba1e19f5b5391028077ab8","slug":"lpu-announces-10-day-holiday-cancels-exams-after-uproar-students-return-home-conduct-flag-march-on-campus-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"एलपीयू हंगामे के बाद 10 दिन की छुट्टी, परीक्षाएं रद्द; घर लौट रहे छात्र, कैंपस में फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीयू हंगामे के बाद 10 दिन की छुट्टी, परीक्षाएं रद्द; घर लौट रहे छात्र, कैंपस में फ्लैग मार्च
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:28 PM IST
Link Copied
पंजाब के फगवाड़ा स्थित एलपीयू में हुए हंगामे और तोड़फोड़ के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अगले 10 दिनों के लिए छुट्टी का ऐलान किया है। इसके साथ ही परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अब अपने-अपने घर लौट रहे हैं। रविवार को कैंपस में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़, आगजनी और पथराव हुआ था। पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया और कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालात को काबू में करने के लिए पंजाब पुलिस ने कैंपस में फ्लैग मार्च किया। पुलिस के मुताबिक, छात्रों की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है और जांच के लिए SIT बनाई गई है। वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में दुष्कर्म की घटना के दावे को खारिज करते हुए इसे अफवाह बताया है। फिलहाल कैंपस में हालात शांत हैं, लेकिन छात्रों और अभिभावकों के बीच तनाव बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।