{"_id":"6aba279ec3026f034c08a672","slug":"7-questions-in-chandigarh-head-constable-murder-case-why-was-the-father-killed-after-approving-a-love-marriage-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ हेड कांस्टेबल हत्याकांड में 7 सवाल: प्रेम विवाह को मंजूरी के बाद पिता की हत्या क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ हेड कांस्टेबल हत्याकांड में 7 सवाल: प्रेम विवाह को मंजूरी के बाद पिता की हत्या क्यों?
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:24 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल नितिन सिंह हत्याकांड में नई जानकारी सामने आई है। नितिन अपने बेटे अरमान के प्रेम विवाह के लिए तैयार थे। पिछले हफ्ते ही इस रिश्ते पर परिवार की सहमति भी सामने आ गई थी। अरमान की प्रेमिका के परिवार वाले गांव खटौली में शगुन लेकर पहुंचे थे। नितिन के पिता करण सिंह, मां ओमवती देवी, ताऊ ब्रह्मपाल सिंह राणा, चाचा कुलदीप और उनकी पत्नी सुनीता समेत परिवार के कई लोग सगाई में शामिल हुए थे। प्रेमिका के परिवार ने मिठाई और शादी के कपड़े दिए थे। करीब छह महीने बाद दोनों की शादी तय होने की बात भी हुई थी लेकिन नितिन की पत्नी मोनिका इस सगाई में नहीं गई थीं जबकि वह घर में मौजूद थीं। अब नितिन की हत्या के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब पिता बेटे के प्रेम विवाह के लिए तैयार थे तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि बेटे ने ही पिता की जान ले ली। अरमान की उम्र करीब 18 साल 9 महीने है। वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) से 12वीं की पढ़ाई कर रहा है। इस हत्याकांड में दूसरा बड़ा सवाल घटना के समय घर में मौजूद लोगों को लेकर है। पुलिस के मुताबिक, नितिन को तड़के करीब साढ़े चार बजे गोली मारी गई। मोनिका घर के दूसरे कमरे में मौजूद थीं लेकिन परिवार के मुताबिक उन्हें गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी। दूसरी ओर पड़ोसियों ने गोली की आवाज सुनने की बात कही है। अरमान को भी गोली चलाते किसी ने नहीं देखा। ऐसे में वारदात के समय घर के भीतर आखिर क्या हुआ, यह पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है। सूत्रों के मुताबिक, नितिन और मोनिका के बीच कुछ समय से अनबन भी चल रही थी, हालांकि इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मोनिका से भी पूछताछ कर सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।