Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Action taken against 13 individuals in the Patti Bagge Wali area of Amritsar; two NDPS cases registered.
{"_id":"6ab364e17fa9abc67d05a069","slug":"video-action-taken-against-13-individuals-in-the-patti-bagge-wali-area-of-amritsar-two-ndps-cases-registered-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के पत्ती बग्गे वाली इलाके में कासो, 13 पर कार्रवाई, दो एनडीपीएस केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के पत्ती बग्गे वाली इलाके में कासो, 13 पर कार्रवाई, दो एनडीपीएस केस दर्ज
नशे की तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर की ओर से चलाए जा रहे कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन के तहत बुधवार तड़के थाना वेरका के अंतर्गत पत्ती बग्गे वाली इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह कार्रवाई जोन-3 के ईस्ट सब-डिवीजन में पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के निर्देश पर की गई।
सर्च के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और नशे से जुड़ी गतिविधियों की जांच की। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुल 13 व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी अथवा निवारक कार्रवाई की गई। वहीं नशे से संबंधित दो मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि इलाके में नशे की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा नशे की लत से पीड़ित पांच व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उपचार और पुनर्वास के लिए नशा मुक्ति केंद्र रेफर किया गया।
सर्च ऑपरेशन के दौरान डीसीपी सिटी जस्करणजीत सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ CASO अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे की तस्करी और एनडीपीएस एक्ट के तहत गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सर्च और चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।