Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
AAP Sarpanch from Mahimad Mandrawala village in Amritsar missing for two days; family accuses police of inaction.
{"_id":"6ab36815f5e481a95404fdc9","slug":"video-aap-sarpanch-from-mahimad-mandrawala-village-in-amritsar-missing-for-two-days-family-accuses-police-of-inaction-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के गांव महिमद मंदरावाला का आप सरपंच दो दिन से लापता, परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के गांव महिमद मंदरावाला का आप सरपंच दो दिन से लापता, परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगाए आरोप
अजनाला के गांव महिमद मंदरावाला (रमदास) के आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच और पूर्व सैनिक कुलजीत सिंह संधू के दो दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार के मुताबिक कुलजीत सिंह 21 सितंबर को सुबह करीब 10:15 बजे घर से फतेहगढ़ चूड़ियां स्थित सुखिया सेंटर जाने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। परिवार की ओर से उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह ‘सुख’ औजला परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। सुख औजला ने कहा कि कुलजीत सिंह से आखिरी बार 22 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे संपर्क हुआ था। इसके बाद उनका परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि कुलजीत सिंह का मोबाइल करीब 14 घंटे तक चालू रहा, इसके बावजूद पुलिस उन्हें तलाश नहीं सकी।
सुख औजला ने कहा कि साइबर सेल और तकनीकी संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद परिवार को अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से लापता सरपंच की तलाश तेज करने और परिवार को जानकारी देने की मांग की।
परिवार के सदस्यों ने लोगों से अपील की है कि कुलजीत सिंह के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तुरंत परिवार को सूचित करें। सुख औजला ने चेतावनी दी कि यदि जल्द तलाश नहीं की गई तो परिवार सड़क पर प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।