{"_id":"676fa9e541fa27d4ad08789a","slug":"when-sohail-killed-a-baby-chicken-he-got-so-angry-that-he-stabbed-the-dog-with-a-knife-seriously-injuring-it-residents-filed-an-fir-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2462800-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: मुर्गी के बच्चे को मारने पर युवक हुआ आग बबूला, गुस्से में कुत्ते को चाकू से गोद डाला; FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: मुर्गी के बच्चे को मारने पर युवक हुआ आग बबूला, गुस्से में कुत्ते को चाकू से गोद डाला; FIR दर्ज
चिमनगंज थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने एक डॉग को पहले कमरे में बंद किया, उसके बाद उस पर लोहे की रॉड, डंडे और चाकू से हमला कर दिया। हमले में बेजुबान के दाहिने पैर पीठ पर गंभीर चोट और वह चिल्लाता हुआ मोहल्ले में तड़पने लगा। क्षेत्रवासियों में इस घटना के बाद खासा आक्रोश व्याप्त है, इसीलिए उन्होंने थाना चिमनगंज पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवा दिया है।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित शिव शक्ति नगर में एक डॉग (लाली) ने कुछ दिनों पहले बच्चे दिए थे, इन बच्चों को जन्म देने के बाद डॉग ने सोहेल की मुर्गी के बच्चे मार दिया था। बस इसी घटना के बाद सोहेल इस डॉग से इतना नाराज था कि वह इसे मारने के लिए मौके का इंतजार कर रहा था। सोहेल को जब यह मौका मिला तो उसने डॉग को एक कमरे में बंद किया और फिर उसे लोहे की रॉड से पिता और उसके बाद उसे चाकू से गोद डाला।
घटना के बाद क्षेत्र में रहने वाले विष्णुप्रसाद शर्मा, चेतन शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, कुलदीप बुलबुले, लोकेंद्र खांडेकर व क्षेत्र की महिलाएं थाने पर पहुंची, जिन्होंने डॉग पर इतनी निर्दयता से हमला करने वाले सोहेल पिता मकसूद खान निवासी शिव शक्ति नगर उज्जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम निवारण 1960 धारा 11(1) व भारतीय संहिता BNS 2023, 325 मैं प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
डॉग को मारना चाहता था सोहेल
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सोहेल मजदूर वर्ग से संबंधित है और वह शराब भी पीता है। पिछले काफी दिनों से इस डॉग को मारना चाहता था। कुछ दिनों पहले ही उसने इस डॉग के बच्चों को पानी के ड्रम में भी डाल दिया था, जिन्हें क्षेत्र के लोगों ने ही जैसे तैसे बचाया था। क्षेत्रवासियों को इस बात की भनक बिल्कुल भी नहीं थी कि सोहेल इस डॉग को इस तरह मारना चाहता है। क्षेत्रवासियों ने यह भी बताया कि यह डॉग वैसे किसी को परेशान नहीं करता है और किसी के घर में भी नहीं जाता है, लेकिन फिर भी सोहेल ने उस पर इतनी निर्दयता से हमला किया, जिसको लेकर क्षेत्रवासी खासा नाराज है।
उपचार के लिए बुलाया पशु चिकित्सक
डॉग की गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने तुरंत पशु चिकित्सक को बुलाया जिन्होंने डॉग का उपचार किया है। पशु चिकित्सकों का भी कहना है कि डॉग पर बड़ी बेरहमी से हमला किया गया। उसके दाहिने पैर और पीठ पर किसी नुकीली वस्तु से चोट पहुंचाई गई, जिससे डॉग गंभीर रूप से घायल हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।