Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Man Develops Skin Infection While Cleaning Ajnar River, Vows to Resume Clean-Up Campaign

भोपाल: अजनार को स्वच्छ बनाने की जिद में 'बिट्टू तबाही' बीमार, 8 महीने बाद भी नहीं सुधरे लोग, डाल रहे कूड़ा

Tue, 17 Nov 2026 11:35 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 17 Nov 2026 11:35 AM IST
सार

जनवरी 2026 से अजनार नदी में उतरकर कचरा निकाल रहे ब्यावरा निवासी सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही दूषित पानी के संपर्क में आने से संक्रमण की चपेट में आ गए। अब स्वस्थ होने के बाद उन्होंने नदी की सफाई का अभियान फिर जारी रखने का संकल्प जताया है।

विज्ञापन
Bhopal: Man Develops Skin Infection While Cleaning Ajnar River, Vows to Resume Clean-Up Campaign
अजनार की सफाई में जुटे बिट्टृ तबाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में स्थित ब्यावरा के निवासी सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही अजनार नदी को स्वच्छ बनाने के अभियान में निरंतर जुटे हुए हैं। इस कार्य के दौरान दूषित जल और गंदगी के सीधे संपर्क में आने से वह त्वचा संक्रमण का शिकार हो गए। नदी की सफाई करते समय उनके हाथों और पैरों में खुजली, दर्द और त्वचा संक्रमण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। इसके बावजूद उनका मनोबल कमजोर नहीं हुआ है। संक्रमण से उबरने के पश्चात उन्होंने अपना यह अभियान जारी रखने का संकल्प जताया है।

विज्ञापन


दूषित जल में उतरकर की सफाई
सुरेंद्र सिंह चौधरी ने जनवरी, 2026 में अजनार नदी के अत्यधिक प्रदूषित हिस्से को साफ करने का अभियान आरंभ किया था। वह प्रतिदिन स्वयं नदी के पानी में उतरकर कचरा बाहर निकालने का काम कर रहे हैं। नदी के जल में जमा प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं को वह बाहर निकालते हैं। हालांकि उनकी इस निरंतर मेहनत के बाद भी कुछ लोगों द्वारा नदी में बार-बार कचरा फेंकने का सिलसिला बना हुआ है। इसके कारण नदी में प्रदूषण की समस्या बनी हुई है और सफाई का प्रयास अत्यधिक कठिन हो जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ग्वालियर: दतिया पीतांबरा गलियारे के घटिया निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, जांच के आदेश, कलेक्टर को 15 दिन की मोहलत
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के बावजूद संक्रमण की चपेट में
नदी से कचरा हटाते समय सुरेंद्र सिंह चौधरी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग कर रहे थे। इसके बाद भी दूषित पानी में रहने और अपशिष्ट पदार्थों के सीधे संपर्क में आने के कारण उनकी त्वचा प्रभावित हो गई। उनके हाथों और पैरों में तेज खुजली के साथ त्वचा संक्रमण फैल गया, जिसके उपचार के लिए उन्हें चिकित्सकों की सलाह पर नियमित दवाएं भी लेनी पड़ीं। अपने संक्रमित हाथों की स्थिति का वीडियो बनाकर उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर साझा किया, ताकि नदी की सफाई के दौरान सामने आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों को उजागर किया जा सके।

इंटरनेट मीडिया पर प्रयासों की सराहना
इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो साझा किए जाने के बाद लोगों ने बिट्टू तबाही के इस प्रयास की जमकर प्रशंसा की। अनेक लोगों ने उनकी हिम्मत की सराहना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इसके साथ ही कई लोगों ने नदी में कचरा फेंकने वाले व्यक्तियों के प्रति नाराजगी जताई और कहा कि जल स्रोतों की स्वच्छता की जिम्मेदारी केवल कुछ लोगों की नहीं बल्कि संपूर्ण समाज की है। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग पांच दिन पहले वह संक्रमण की चपेट में आए थे, लेकिन अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed