Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain: Baba Mahakal Adorned as Lord Ganesha with Bhang Shringar, Devotees Seek Divine Darshan; Aarti Timings
{"_id":"6ac5a09bb252d2bb030e3398","slug":"wednesdays-bhasma-aarti-baba-mahakal-adorned-as-shri-ganesha-with-bhang-offerings-brings-divine-blessings-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4806568-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: भांग से शृंगार कर श्री गणेश के रूप में सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन, जानें आरती का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: भांग से शृंगार कर श्री गणेश के रूप में सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन, जानें आरती का समय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:29 AM IST
Link Copied
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज अश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर बुधवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि बुधवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई।
आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज द्वादशी के विशेष संयोग में बाबा महाकाल का भांग से श्री गणेश के स्वरूप में शृंगार किया गया। आज बाबा महाकाल की भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।
आरती का समय
• भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक
• दद्योदक आरती : सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक
• भोग आरती : सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक
• संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
• संध्या आरती : शाम 7:00 से 7:45 बजे तक
• शयन आरती : रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का यह संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक प्रभावी रहेगा।
श्री महाकालेश्वर मंदिर संबंधी जानकारी के लिए ये हैं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008
श्री महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित महाकाल दर्शन आरती पूजन दान सहित सभी जानकारी 24×7 निम्न नंबरों पर प्राप्त कर सकते हैं।
0734-2559272
2559275
2559276
2559277
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।