फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Third Rail Line Work Between Bina-Agasod Gains Pace, 17 Trains to Run on Diverted Routes Till Oct 15

सागर: बीना-आगासौद के बीच तीसरी रेल लाइन का काम तेज, 15 अक्टूबर तक बदले रूट से चलेंगी 17 ट्रेनें

Wed, 07 Oct 2026 11:38 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 11:38 AM IST
सार

बीना-आगासौद के बीच तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग काम के चलते 15 अक्टूबर तक 17 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का रूट और समय जांचने की अपील की है।

विज्ञापन
Sagar: Third Rail Line Work Between Bina-Agasod Gains Pace, 17 Trains to Run on Diverted Routes Till Oct 15
यार्ड रिमॉडलिंग कार्य

विस्तार

पश्चिम-मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अंतर्गत बीना स्टेशन और उत्तर-मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का काम तेजी से चल रहा है। इस कार्य के चलते 15 अक्टूबर तक 17 ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्गों से किया जाएगा। रेल प्रशासन के अनुसार काम पूरा होने के बाद यार्ड की क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों का परिचालन अधिक सुगम एवं समयबद्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


इन ट्रेनों के बदले मार्ग
रीमॉडलिंग कार्य के चलते इन ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्गों से किया जाएगा-
  • रीवा और रानी कमलापति के बीच चलने वाली दैनिक रीवांचल एक्सप्रेस 8 और 14 अक्टूबर को कटनी जंक्शन–जबलपुर–इटारसी जंक्शन के रास्ते संचालित होगी।
  • जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस 8 अक्टूबर को कटनी जंक्शन–ओहन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मार्ग से चलेगी।
  • रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 8 से 14 अक्टूबर के बीच निर्धारित तिथियों पर बीना मालखेड़ी जंक्शन–महादेवखेड़ी जंक्शन–गुना जंक्शन–रूठियाई जंक्शन–मक्सी जंक्शन के रास्ते संचालित की जाएगी।
  • विज्ञापन
  • वेरावल–जबलपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 9 से 12 अक्टूबर के दौरान भोपाल–इटारसी जंक्शन के रास्ते चलेगी।
  • इसी तरह भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस 6 से 15 अक्टूबर तक निर्धारित मार्ग के बजाय भोपाल–संत हिरदाराम नगर–मक्सी जंक्शन–रूठियाई–कोटा के रास्ते संचालित की जा रही है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
इसके अलावा हावड़ा, धनबाद, चोपन और सिंगरौली से संबंधित ट्रेनें, जिनमें गाड़ी संख्या 13025, 13026, 11631, 11632, 11633, 11634, 22165 और 22166 शामिल हैं, 9 से 15 अक्टूबर के बीच इटारसी जंक्शन–जबलपुर–कटनी साउथ–न्यू कटनी जंक्शन के परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।


ये भी पढ़ें: मंडला: टाइगर रिजर्व में मादा सांभर का शिकार, गश्ती टीम ने घेराबंदी कर पकड़े 2 शिकारी, जहर देकर मारने की आशंका

यात्रा से पहले जानकारी जांचने की अपील
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यार्ड रीमॉडलिंग का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों के ठहराव और आवागमन का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 6 से 15 अक्टूबर के बीच यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के परिवर्तित मार्ग, ठहराव और समय की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed