Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sagar News Shivsena protests before Valentine Day warns lovers after lathi puja
{"_id":"67ac8e66cbbb228cf80d59ba","slug":"shiv-senas-protest-before-valentines-day-worship-of-sticks-in-the-ocean-warning-to-lovers-sagar-news-c-1-1-noi1338-2619675-2025-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना का विरोध, लट्ठ पूजन के बाद प्रेमी जोड़ों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना का विरोध, लट्ठ पूजन के बाद प्रेमी जोड़ों को दी चेतावनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 07:39 PM IST
Link Copied
वैलेंटाइन डे से पहले देश के कई हिस्सों में विरोध के सुर तेज हो गए हैं। मध्यप्रदेश के सागर जिले में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने खुलेआम वैलेंटाइन डे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने लट्ठ पूजन कर प्रेमी जोड़ों को सख्त चेतावनी दी है। शिव सैनिकों का कहना है कि अगर पार्क, होटल या रेस्टोरेंट में प्रेमी जोड़े नजर आए तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा।
मध्यप्रदेश के सागर जिले में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे का विरोध करने के लिए लट्ठ पूजन किया है। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और विधिवत मंत्रोच्चार के बीच लाठियों को सरसों का तेल पिलाया गया। शिव सैनिकों ने कहा कि वैलेंटाइन डे हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। कुछ लोग पाश्चात्य सभ्यता से भ्रमित होकर इस दिन अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं। इसलिए हमने संकल्प लिया है कि ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाएगा।
शिवसेना ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी सख्त चेतावनी दी है कि वे प्रेमी जोड़ों को प्रवेश न दें। संगठन ने कहा कि अगर कहीं भी प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले तो उनकी वहीं शादी करवा दी जाएगी।
जहां मिलेंगे बिट्टू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना
हर साल देश के कई हिस्सों में वैलेंटाइन डे का विरोध होता है। कई जगह पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर प्रेमी जोड़ों के साथ बदसलूकी की घटनाएं भी सामने आती हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस विरोध पर क्या रुख अपनाता है और प्रेमी जोड़े सुरक्षित रह पाते हैं या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।