Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Women Saints Demand Leadership Roles in Akharas, Including President and General Secretary Posts

एमपी: अखाड़ों की सत्ता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की मांग, अध्यक्ष और महामंत्री जैसे पद देने की पैरवी

Thu, 19 Nov 2026 10:20 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 19 Nov 2026 10:20 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में महिला संतों ने धार्मिक संगठनों की व्यवस्था में महिलाओं को बराबर की भागीदारी देने की मांग उठाई है। हर्षानंद गिरी ने 13 अखाड़ों और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष जैसे पद महिलाओं को देने की पैरवी की है।
 

विज्ञापन
MP: Women Saints Demand Leadership Roles in Akharas, Including President and General Secretary Posts
महिला संत हर्षानंद गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक संस्थानों और आश्रमों में महिलाओं की भूमिका को लेकर अब महिला संतों ने नेतृत्व में बराबरी का सवाल उठाया है। महिला संत हर्षानंद गिरी ने मांग की है कि देश के सभी 13 प्रमुख अखाड़ों के साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में भी महिला संतों को नीतिगत फैसले लेने और संस्थाओं के संचालन की जिम्मेदारी दी जाए। उनका कहना है कि महिला संतों को केवल धार्मिक उपाधियों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें संगठन में अधिकार संपन्न पद भी मिलने चाहिए। हर्षानंद गिरी ने कहा कि अखाड़ों की कार्यकारिणी में महिलाओं को अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई महिला संतों को महामंडलेश्वर की उपाधि दी जाती है, लेकिन इसके साथ उन्हें निर्णय प्रक्रिया में वास्तविक भागीदारी और प्रशासनिक अधिकार भी मिलने जरूरी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 2028 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा: 230 विधानसभा में तैनात होंगे सेवा दूत, 25 दिन तक करेंगे संगठन की समीक्षा
विज्ञापन


व्यास पीठ पर महिलाओं को मिले समान अवसर
महिला संतों ने धार्मिक आयोजनों और कथा प्रवचनों में भी महिलाओं के प्रति भेदभाव खत्म करने की मांग की है। हर्षानंद गिरी ने कहा कि महिला कथा वाचकों के व्यास पीठ पर बैठने को लेकर होने वाला विरोध उचित नहीं है। धर्म, आध्यात्मिक ज्ञान और प्रवचन के मंच पर महिलाओं को भी पुरुषों के समान अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने इस तरह के विरोध को बंद करने की जरूरत बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, पहले मैच में मलेशिया से भिड़ेगा भारत, सीएम होंगे शामिल

नेतृत्व मिलने से बढ़ेगा श्रद्धालुओं का भरोसा
हर्षानंद गिरी ने कहा कि आश्रमों और अखाड़ों की व्यवस्था में महिला संतों की सक्रिय भागीदारी से संस्थानों के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ सकती है। इससे आश्रमों में आने वाली महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं का भरोसा भी मजबूत होगा। उन्होंने धार्मिक संगठनों से महिला संतों को नेतृत्व की जिम्मेदारी देने और फैसलों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed