Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
reskyoo kar nikaala5 people who went for picnic on the island got trapped in river flood
{"_id":"66ea51c526f88c98fb0c249d","slug":"reskyoo-kar-nikaala-5-people-who-went-for-picnic-on-the-island-got-trapped-in-river-flood-sderf-team-rescued-them-sagar-news-c-1-1-noi1338-2118549-2024-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: टापू पर पिकनिक मनाने गए पांच लोग नदी की बाढ़ में फंसे, SDERF टीम ने रेस्क्यू कर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: टापू पर पिकनिक मनाने गए पांच लोग नदी की बाढ़ में फंसे, SDERF टीम ने रेस्क्यू कर निकाला
सागर जिले में मंगलवार को हुई दिनभर की बारिश के कारण जिले की नदियां और नाले उफान पर आ गए। इस बीच शहर की वेवस नदी के किनारे बने टापू पर पिकनिक मनाने गए पांच लोग अचानक नदी में आई बाढ़ के पानी में फंस गए, जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला।
बंडा थाना अंतर्गत ग्राम चौका में मंगलवार की रात नदी के तेज बहाव में एक महिला और एक बच्चे सहित पांच व्यक्ति टापू पर फंस गए। इसकी सूचना सागर एसडीआरएफ टीम को दी गई। सागर से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नाव के सहारे सभी को सफल रेस्क्यू किया।
जानकारी के मुताबिक, चौका गांव के तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्चा नदी के पास स्थित टापू पर पिकनिक मनाने गए थे। उस समय नदी में पानी कम था। जब ये लोग जा रहे थे, तब उन्हें होमगार्ड सैनिक ने रोका भी था, लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी। नदी के ऊपरी क्षेत्र में हुई बारिश के कारण पानी बढ़ने लगा और ये सभी बाढ़ के पानी में घिर गए। जब इसकी सूचना बंडा पुलिस को मिली, तो उन्होंने सागर से एसडीआरएफ टीम को सूचित किया।
पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने तीन घंटे के प्रयास के बाद सभी को सुरक्षित निकालने में सफलता पाई और रात में रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।