{"_id":"67440efb02a790d7d904b303","slug":"minister-of-bjp-government-stopped-after-hearing-the-sound-of-azaan-after-the-azaan-ended-he-said-god-is-one-fear-him-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2351429-2024-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: अजान की आवाज सुनकर रुके भाजपा सरकार के मंत्री, खत्म होने पर कहा- ईश्वर एक है…उससे डरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: अजान की आवाज सुनकर रुके भाजपा सरकार के मंत्री, खत्म होने पर कहा- ईश्वर एक है…उससे डरो
राजगढ़ जिले की सारंगपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक वा राज्यमंत्री गौतम टेटवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खिया बटोर रहा है, जिसमें अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मऊ में रविवार की देर शाम आयोजित होने वाले भूमिपूजन के कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। जहां मस्जिद से आ रही अजान की आवाज के बाद मंत्री ने अपना भाषण रोक दिया और कहा किई श्वर एक है उससे डरो।
बता दें कि सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के मऊ गांव में रविवार को आयोजित उप स्वास्थ केंद्र के भूमिपूजन वा अन्य विकास कार्यों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें राज्यमंत्री गौतम टेटवाल भी शामिल हुए और उन्होंने भूमि पूजन के कार्यक्रम को संपन्न किया। वहीं उक्त कार्यक्रम में मौजूदा लोगों को संबोधित करने के दौरान ही पास की मस्जिद से आ रही अजान की आवाज सुनकर मंत्री ने अपना भाषण रोका और अजान खत्म होने के बाद अपनी बात को निरंतर करते हुए कहा कि ईश्वर एक है उससे डरो।
साथ ही मंत्री ने कहा कि नेक काम करो और उसके बाद उन्होंने संस्कृत का एक श्लोक पढ़ा, सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्। आगे उन्होंने श्लोक का मतलब बताते हुए कहा कि दुनिया में सब लोग सुखी रहे, निरोगी रहे और शांति से रहे ये वो भी कह रहा है और हम भी कह रहे है, लेकिन सुनने वाले सुन नहीं रहे है। बता दें कि राज्यमंत्री गौतम टेटवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खिया बटोर रहा है और लोग मंत्री की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।