{"_id":"69b01134744e0704870d550e","slug":"suspicion-over-character-leads-to-murder-husband-revealed-to-be-wifes-killer-khargone-news-c-1-1-noi1457-4033655-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khargone News: चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, पति ही निकला पत्नी का कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone News: चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, पति ही निकला पत्नी का कातिल
खरगोन जिले के महेश्वर थाना क्षेत्र में हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही चरित्र पर संदेह के चलते गला घोंटकर की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2026 को ग्राम मोयदा निवासी सुशीला पति रविन्द्र कटारे को उसके पति द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर महेश्वर थाने में मर्ग क्रमांक 14/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण गला दबाने से होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या की दिशा में जांच आगे बढ़ाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल और एसडीओपी मंडलेश्वर श्वेता शुक्ला के निर्देशन में थाना प्रभारी महेश्वर निरीक्षक जगदीश गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि मृतका का पति रविन्द्र कटारे अक्सर उसके चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर उससे मारपीट करता था तथा जान से मारने की धमकी देता रहता था।
घटना वाले दिन भी आरोपी ने परिजनों को फोन कर बताया था कि सुशीला की तबीयत खराब है और वह उसे अस्पताल लेकर आया है। बाद में परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली।
संदेह के आधार पर पुलिस ने पति रविन्द्र कटारे को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 6 मार्च को पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी रविन्द्र कटारे निवासी ग्राम मोयदा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।