{"_id":"6ac4c9a3dfaf86661605eeac","slug":"farmers-protest-demanding-procurement-at-support-price-khargone-news-c-1-1-noi1457-4803296-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"खरगोन: समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग, किसानों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला; प्रदर्शन में एक किसान की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगोन: समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग, किसानों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला; प्रदर्शन में एक किसान की तबीयत बिगड़ी
मौसम साफ होने के बाद खेतों में कपास चुनाई का काम तेज हो गया है। इसके साथ ही कपास की आवक भी बढ़ने लगी है। मंगलवार को आनंद नगर कपास मंडी में बंपर आवक के बीच समर्थन मूल्य पर कपास खरीदी शुरू करने की मांग को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले किसानों ने बीटीआई रोड स्थित कपास मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया और सड़क पर टेंट लगाकर धरना दिया।
प्रदर्शन के कारण मंडी में नीलामी कार्य प्रभावित रहा। मंडी में उपज लेकर पहुंचे वाहनों की आवाजाही रुक गई। नीलामी के बाद किसान और व्यापारियों के वाहन मंडी से बाहर नहीं निकल सके, जबकि बाहर से आने वाले वाहन भी मंडी में प्रवेश नहीं कर पाए। इसके चलते मंडी परिसर से लेकर बीटीआई रोड तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने समर्थन मूल्य पर कपास की खरीदी जल्द शुरू करने की मांग उठाई।
भारतीय किसान मजदूर महासंघ के प्रांत उपाध्यक्ष कैलाश पाटीदार और कमलेश पाटीदार ने बताया कि कपास की आवक लगातार बढ़ रही है। किसान खेतों में मेहनत कर उपज मंडी ला रहे हैं, ऐसे में समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए और खरीदी व्यवस्था जल्द शुरू की जानी चाहिए। मंडी गेट पर प्रदर्शन के दौरान उपज लेकर पहुंचे एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। किसान की स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद एसडीओपी सौरभ तोमर ने अपने वाहन से किसान को अस्पताल भेजा। इसके बाद किसानों के बीच भी स्थिति को लेकर चिंता बनी रही।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर तहसीलदार सहित मंडी सचिव शर्मिला नीमामा मौके पर पहुंचीं। एहतियातन पुलिस बल भी तैनात किया गया। अधिकारियों ने किसानों से चर्चा कर उनकी मांगों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर कपास खरीदी को लेकर सीसीआई के अधिकारियों से संपर्क किया गया है। कलेक्टर ने भी सीसीआई के अधिकारी को पत्र लिखा है। जल्द ही खरीदी शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।