{"_id":"68b864f41d74072bea0ab749","slug":"indira-sagar-and-omkareshwar-dam-gates-opened-after-heavy-rains-in-narmada-basin-khandwa-news-c-1-1-noi1224-3363166-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa News: नर्मदा के कछार में हो रही भारी बारिश के बाद खोले इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर डैम के गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa News: नर्मदा के कछार में हो रही भारी बारिश के बाद खोले इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर डैम के गेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 03 Sep 2025 10:19 PM IST
Link Copied
मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में इन दिनों मानसूनी बारिश का दौर जारी है। निमाड़ के खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। तो वहीं इस दौरान नर्मदा नदी के ऊपरी कछार के क्षेत्रों में जबलपुर से लेकर खंडवा तक हो रही भारी बारिश के चलते, प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा ब्लॉक स्थित इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर डैम के रिजर्वायर क्षेत्र में पानी का स्तर लगातार बढ़ते जा रहा है। यह जलस्तर अब दोनों ही बांधों की कुल क्षमता के समीप हो चुका है। इसके चलते एशिया की सबसे बड़ी 1000 मेगावॉट की परियोजना इंदिरा सागर डैम के साथ ही करीब 520 मेगावॉट क्षमता वाले ओंकारेश्वर डैम के गेट खोले गए हैं।
इसको लेकर खंडवा जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बताया कि बुधवार को इंदिरा सागर डैम के कुल 12 गेट खोले गए हैं। जिनमें 8 गेट 2.5 मीटर तक तो वहीं इसके 4 गेट 2.0 मीटर की हाइट तक खोले गए हैं। इस तरह इन 12 गेट्स के जरिये करीब 7 हजार क्युमेक्स पानी और यहां जारी विद्युत उत्पादन के टर्बाइन चलकर करीब 2 हजार क्युमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह इंदिरा सागर डैम से करीब 9 हजार क्युमेक्स पानी नर्मदा में डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि लगभग इतना ही अर्थात 9 हजार क्यूमैक्स पानी ओंकारेश्वर स्थित ओंकारेश्वर डैम के माध्यम से भी नर्मदा में छोड़ा जा रहा है। इसको लेकर जिला कलेक्टर ने मीडिया के जरिए जिले वासियों से अपील भी जारी की है कि रपटों और पुल पुलियाओं पर पानी होने की स्थिति में उसे पार करने की कोशिश ना करें और नर्मदा के तटीय क्षेत्रों और घाटों से दूर रहते हुए सुरक्षित रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।