{"_id":"693eb87d96ed9c19500aa38b","slug":"the-administrations-bulldozer-demolished-24-houses-removing-illegal-encroachments-from-forest-department-land-jhabua-news-c-1-1-noi1456-3733485-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jhabua News: गोहत्या के बाद 24 मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, वन विभाग की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhabua News: गोहत्या के बाद 24 मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, वन विभाग की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा
झाबुआ जिले के मेघनगर क्षेत्र अंतर्गत सजेली–नान्या साथ के वन क्षेत्रों में बीते दिनों हुए गोहत्या के प्रकरण को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इसके बाद वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। इस क्रम में, शनिवार को जारी किए गए अतिक्रमण हटाने के नोटिस का पालन न होने पर, प्रशासन ने रविवार को संयुक्त दल के साथ इन अवैध घरो को हटा दिया।
एसडीएम रितिका पाटीदार ने बताया कि वन विभाग द्वारा अवैध रूप से वन भूमि पर कब्जा करने वालों को पहले ही बेदखली नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद, अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर, रविवार को प्रशासन, पुलिस और वन विभाग के संयुक्त दल ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीओ यादव ने जानकारी दी कि इस अभियान के दौरान वन भूमि पर बनाए गए टीन शेड और कच्चे निर्माण के लगभग दो दर्जन अस्थाई स्ट्रक्चर हटाए गए।
ग्राम सजेली नानिया सात के वन बीट राखिड़िया के कम्पार्टमेंट क्रमांक 74 एवं 75 में यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि गोहत्या के बाद हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी थी, जिसके बाद ही प्रशासन ने एक्शन लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।