फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Alirajpur: battle erupted over questions in Gram Sabha! Demanding an account of development work proved costly

आलीराजपुर: ग्रामसभा में सवालों पर संग्राम! विकास कार्यों का हिसाब मांगना पड़ा भारी? पुलिस तक पहुंचा मामला

Sun, 04 Oct 2026 04:12 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 04:12 PM IST
Alirajpur: battle erupted over questions in Gram Sabha! Demanding an account of development work proved costly

जनपद पंचायत जोबट की ग्राम पंचायत जामनी में 2 अक्टूबर की ग्रामसभा सवाल-जवाब से शुरू होकर विवाद और मारपीट के आरोपों तक पहुंच गई। ग्रामसभा के दौरान हुए घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। अब शिकायतें पुलिस तक पहुंच चुकी हैं और प्रकरण दर्ज होने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है।

विकास कार्यों पर सवाल, फिर बिगड़ा माहौल
ग्रामसभा में सरपंच, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद थे। शासन की योजनाओं और गांव में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने पंचायत के कामकाज को लेकर सवाल-जवाब शुरू किए। शिकायत के अनुसार इसी दौरान कहासुनी बढ़ी और ग्रामसभा का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

ये भी पढ़ें- प्लांटेशन में मवेशी चराने से रोकना पड़ा भारी: बैतूल में वनकर्मियों पर कुल्हाड़ी-लाठियों से हमला, दो गंभीर

रोजगार सहायक पर मारपीट के आरोप
शिकायत में भारत पिता सेकड़िया और लालसिंह पिता पुनमसिंह के साथ रोजगार सहायक द्वारा कथित मारपीट तथा प्रकाश पिता दुलसिंह के साथ हाथापाई के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों को ग्रामसभा से बाहर ले जाकर थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की गई। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बीच-बचाव किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।

दूसरी तरफ कर्मचारी से झूमाझटकी और दस्तावेज छीनने का आरोप
मामले का दूसरा पक्ष भी सामने आया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्रामसभा की कार्यवाही को शांत कराने के दौरान रोजगार सहायक को कमरे में रोककर धमकाया गया और उसके साथ झूमाझटकी की गई। इतना ही नहीं, उसके पास मौजूद शासकीय दस्तावेज छीनने का भी आरोप लगाया गया है।

सचिव संगठन ने उठाई जांच की मांग
घटना को लेकर पंचायत सचिव संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मुकामसिंह हरवाल ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा में ग्रामीणों को पंचायत के विकास कार्यों पर सवाल पूछने का अधिकार है, लेकिन किसी भी विवाद का समाधान नियम और प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, अब जांच पर टिकी नजर
मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार धारा 296(ए), 221, 121(1), 351(2) एवं 3(5) का उल्लेख है। अब जांच में यह सामने आएगा कि ग्रामसभा में विवाद की शुरुआत किस बात से हुई, मारपीट के आरोप कितने सही हैं और शासकीय दस्तावेजों को लेकर लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। ग्रामसभा में विकास कार्यों पर जवाब मांगने से शुरू हुआ विवाद अब पुलिस की जांच की चौखट तक पहुंच गया है। आरोप दोनों तरफ से हैं, इसलिए निष्पक्ष जांच ही पूरे घटनाक्रम की असली तस्वीर सामने ला सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नर्मदापुरम: हॉकी में गोल्ड जीतकर गांव लौटे बिना ही छा गए विवेक सागर, अब शादी पर पिता ने बताया परिवार का प्लान

04 Oct 2026

नशे के खिलाफ धारूहेड़ा में पुलिस का सर्च अभियान; सीआईए, डॉग स्क्वॉड और थाना पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में की जांच

04 Oct 2026

चंडीगढ़ में सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन का भव्य आयोजन, 1000 से अधिका प्रतिभागियों ने लिया भाग

04 Oct 2026

VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी जेल से रिहा, निकाला जुलूस

04 Oct 2026

दिल्ली में अब गाड़ी चोरी करना मुश्किल, आईटीएमएस से तुरंत मिलेगा अलर्ट

04 Oct 2026
विज्ञापन

पांवटा साहिब में आधी रात को भीषण हादसा, डंपर से टकराई कार; 3 लोगों की मौत

04 Oct 2026

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मनाली में कड़ा पहरा: 600 जवान संभालेंगे सुरक्षा, ड्रोन और पैराग्लाइडिंग पर रोक

04 Oct 2026
विज्ञापन

शिमला: वन्यजीव सप्ताह में रिज मैदान से दौड़ा जागरूकता का संदेश, विधायक हरीश जनारथा ने दिखाई मिनी मैराथन को हरी झंडी

04 Oct 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी, 4 घंटे तक बंद रहेगी अटल टनल; 600 जवान संभालेंगे सुरक्षा

04 Oct 2026

राजस्थान से मानसून की विदाई

04 Oct 2026

मानसून की विदाई के बाद MP में मौसम का यू-टर्न!

04 Oct 2026

बिहार न्यूज: गंडक का तटबंध टूटा, गांवों में घुसा पानी; घर-खेत डूबे, बांध पर शरण लेने को मजबूर परिवार

04 Oct 2026

उज्जैन: महाकाल के दरबार में भक्ति का अद्भुत रंग, भस्म आरती में बाबा का भांग से हुआ सूर्य स्वरूप शृंगार

04 Oct 2026

VIDEO: रात के अंधेरे में हो रही खाद की कालाबाजारी, ग्रामीणों ने सहकारी समिति पर किया हंगामा

04 Oct 2026

अयोध्या: निषाद का बड़ा बयान, 2027 में BJP के साथ रहने का ऐलान

04 Oct 2026

VIDEO: कोसीकलां में एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति

04 Oct 2026

VIDEO: अरिंद नदी उफान पर, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

04 Oct 2026

बैरिया में बाढ़ बचाव व साफ-सफाई का जायजा लिया, VIDEO

03 Oct 2026

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया, VIDEO

03 Oct 2026

मंडलीय विद्यालयी कबड्डी में आजमगढ़ बना ओवरऑल चैंपियन, VIDEO

03 Oct 2026

पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ी भीड़, संभालने में आरपीएफ और जीआरपी के छूटे पसीने; VIDEO

03 Oct 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, VIDEO

03 Oct 2026

समस्याओं को लेकर लेखपाल संघ का तहसील में धरना, VIDEO

03 Oct 2026

जीवित्पुत्रिका पर्व पर तालाब की सफाई की और खिचड़ी वितरित किया

03 Oct 2026

10 नवंबर को होगी श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजा, VIDEO

03 Oct 2026

हमीद सेतु के ज्वाइंटर में गैप होने का वीडियो वायरल;video

03 Oct 2026

आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन, VIDEO

03 Oct 2026

बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, VIDEO

03 Oct 2026

मांगों को लेकर लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार, सीएम को भेजा ज्ञापन; VIDEO

03 Oct 2026

मोना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, VIDEO

03 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed