{"_id":"6a61fbd9c25fafc97405c40f","slug":"serial-killer-honey-dubey-who-had-escaped-from-police-custody-has-been-arrested-again-he-was-found-hiding-in-a-house-just-100-meters-from-the-police-station-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4533096-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: पुलिस हिरासत से फरार सीरियल किलर हनी दुबे फिर गिरफ्तार, थाने से 100 मीटर दूर घर में छिपा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: पुलिस हिरासत से फरार सीरियल किलर हनी दुबे फिर गिरफ्तार, थाने से 100 मीटर दूर घर में छिपा मिला
ग्वालियर में पुलिस हिरासत से फरार हुआ ट्रिपल मर्डर का आरोपी हनी दुबे कुछ ही घंटों में दोबारा पुलिस के शिकंजे में आ गया। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने उसे थाने से करीब 100 मीटर दूर एक सूने मकान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, हनी दुबे को पैरोल जंप के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार सुबह पुलिस उसे केंद्रीय जेल ले जा रही थी, तभी वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसके फरार होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में ही एक डॉक्टर के सूने मकान में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मकान को घेर लिया और हनी दुबे को दोबारा दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे बहोड़ापुर थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
हनी दुबे गुना जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी है। उस पर वर्ष 2017 में हेमंत मीणा का अपहरण कर हत्या करने का आरोप है। इसके बाद उसने अपने दो साथियों, लोकेश लोधा और ऋतिक नामदेव की हत्या भी कर दी थी। इन तीनों हत्याओं के मामले में वह ग्वालियर केंद्रीय जेल में बंद था। उसे कुछ समय पहले 15 दिन की पैरोल मिली थी, लेकिन पैरोल समाप्त होने के बाद उसने जेल में आत्मसमर्पण नहीं किया। इसके बाद उसके खिलाफ पैरोल जंप का मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हनी दुबे पर गंभीर आपराधिक मामलों का लंबा इतिहास है। उस पर एक पुलिस अधिकारी को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप रहा है। इसके अलावा, उस पर किशोरावस्था में उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक हत्या के मामले में भी आरोपी होने का उल्लेख पुलिस रिकॉर्ड में है। फिलहाल पुलिस उसके फरार होने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फरारी के दौरान उसे किसी की मदद मिली थी या नहीं। पुलिस की ओर से मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।