{"_id":"69008cdb452de167b30e6640","slug":"three-accused-arrested-after-murder-in-ganeshpura-village-over-land-dispute-cabinet-minister-visits-victims-family-guna-news-c-1-1-noi1454-3563502-2025-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: गणेशपुरा के जमीनी विवाद में हत्या के बाद तीन गिरफ्तार, कैबिनेट मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: गणेशपुरा के जमीनी विवाद में हत्या के बाद तीन गिरफ्तार, कैबिनेट मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने
गणेशपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मंगलवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और आईजी अरविंद कुमार सक्सेना खुद गणेशपुरा पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले।
मंत्री तोमर ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि अन्याय और अत्याचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, सरकार ने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच तेजी से जारी है। अन्य आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगातार लगी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।