{"_id":"66c8c0754808e3023b024780","slug":"the-bullies-took-over-the-land-of-dalit-family-protested-by-lying-in-front-of-the-vehicles-on-the-road-due-to-lack-of-hearing-guna-news-c-1-1-noi1226-2027276-2024-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna: दलित परिवार की जमीन पर दबंगों का कब्जा, सुनवाई न होने पर सड़क पर गाड़ियों के आगे लेटकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: दलित परिवार की जमीन पर दबंगों का कब्जा, सुनवाई न होने पर सड़क पर गाड़ियों के आगे लेटकर किया प्रदर्शन
मध्यप्रदेश के गुना जिले में जमीन पर कब्जे के विवाद से परेशान एक दलित परिवार के द्वारा शुक्रवार की दोपहर में हनुमान चौराहे पर चक्काजाम करने का प्रयास किया गया। परिवार के सदस्य वाहनों के आगे लेट गए, जिनकी वजह से कई गाड़ियों को वापस लौटना पड़ा। हंगामे की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जाम लगाने का प्रयास कर रहे लोगों को समझाइश देते हुए अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक, गुना में हनुमान चौराहे पर चक्काजाम करने का प्रयास कर रहे गुना तहसील के इमझरा ग्राम निवासी शिवलाल कोरी का आरोप है कि गांव के ही दबंग लोगों द्वारा उसकी साढ़े 3 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने आरोपियों द्वारा जमीन पर कब्जा करने की शिकायत कैंट और हरिजन थाने में दर्ज कराने का प्रयास किया। लेकिन दोनों ही पुलिस थानों में उनकी सुनवाई नहीं की गई। साथ ही परिवार ने आरोप लगाया है कि जमीन पर कब्जा करने वाले लोग ऊंची पहुंच रखते हैं, जिसकी वजह से पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत लेने से मना कर दिया। इसलिए परेशान होकर वे हनुमान चौराहे पर पहुंचे और चक्काजाम लगाने के लिए गाड़ियों के सामने लेट गए। इस दौरान पहले तो काफी देर तक चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी उनकी गतिविधियों को देखते रहे, इसके बाद कोतवाली टीआई को सूचना दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।