दमोह जिले के पथरिया कृषि उपज मंडी परिसर में गुरुवार सुबह चौकीदार का शव कार्यालय की खिड़की पर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय नन्हेंलाल सेन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मंडी अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। वहीं, परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
खिड़की पर फंदे से लटका मिला शव
मृतक नन्हेंलाल सेन पथरिया के वार्ड नंबर 8 के निवासी थे। उनके भतीजे गोपाल सेन ने बताया कि चाचा के फांसी लगाने की सूचना मिलने पर वे मंडी कार्यालय पहुंचे थे। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर उन्हें मौत के कारणों पर संदेह हुआ। उनका कहना है कि जिस खिड़की पर शव लटका मिला, वहां फांसी लगाने की स्थिति संदिग्ध लग रही है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
छह महीने से मानसिक तनाव में थे चौकीदार
गोपाल सेन के मुताबिक, नन्हेंलाल सेन पिछले करीब छह महीने से मानसिक तनाव में रहते थे। हालांकि, तनाव की वजह परिवार के लोगों को भी स्पष्ट रूप से पता नहीं थी। मंडी सचिव आप सिंह ने बताया कि नन्हेंलाल मंडी परिसर में ही रहते थे। गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे कार्यालय की खिड़की पर उनका शव फंदे से लटका होने की जानकारी मिली। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि मंडी कार्यालय की छत पर खिड़की में कर्मचारी का शव लटका मिला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ड्यूटी डॉक्टर श्वेता पटेल के अनुसार, कर्मचारी को दोपहर में मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई। फिलहाल चौकीदार की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही