फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: 21-Year-Old Killed in Tractor-Bike Crash, Family Alleges Conspiracy; Road Blockade Ensues

दमोह: आनू में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, हत्या की आशंका पर भड़के परिजन, चक्काजाम किया

Thu, 08 Oct 2026 10:48 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 10:48 AM IST
Damoh: 21-Year-Old Killed in Tractor-Bike Crash, Family Alleges Conspiracy; Road Blockade Ensues
दमोह-हिंडोरिया मार्ग पर आनू गांव के पास बुधवार रात हुए सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हादसे में चौपरा तिगड्डा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय अजय उर्फ तुलसी पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने दुर्घटना के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक सड़क पर प्रदर्शन किया।

जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाने की आशंका
मृतक के बड़े पिता लालजू पटेल ने आरोप लगाया कि अजय को जानबूझकर ट्रैक्टर से टक्कर मारकर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि अजय ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था और बुधवार रात आनू से चोपरा स्थित अपने घर लौट रहा था।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद जब वे संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचे तो उन्हें तलवार लेकर धमकाया गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक जानबूझकर टक्कर मारने या हत्या किए जाने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोपों को भी जांच में शामिल किया गया है। हादसे में घायल घटेरा निवासी मनोज अहिरवार ने बताया कि वे अपने साथी ईश्वर दास के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से आकर भिड़ गई। हादसे में वे दोनों भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें: सागर: देवरी में खाद के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 665 बोरी यूरिया समेत स्टॉक सील

चक्काजाम के बीच पहुंचे एसडीएम
हादसे की सूचना मिलते ही हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर और बांदकपुर चौकी प्रभारी बीएस हजारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी, ट्रैक्टर जब्ती और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बुधवार रात करीब आठ बजे एसडीएम सौरभ गंधर्व भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई तथा पात्रता के अनुसार मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।

ट्रैक्टर जब्त, चालक की तलाश जारी
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रैक्टर की टक्कर जानबूझकर मारी गई थी या यह सड़क हादसा था, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। हादसे में मृत अजय के शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। जिला अस्पताल में घायल मनोज और ईश्वर दास का उपचार जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज में हंगामा, पूर्व सांसद और गार्ड में जमकर नोकझोंक

08 Oct 2026

कानपुर: खेरेश्वर सरैया घाट पर भारी बवाल, सपाइयों और पुलिस में तीखी नोकझोंक

08 Oct 2026

वृंदावन गुरुकुल हादसा: 'मां, हम कल आएंगे', बेटे विशू ने किया था यह आखिरी वादा, फिर दो घंटे बाद मिली मौत की खबर

08 Oct 2026

VIDEO: पुलिस ने कांग्रेसियों को दिल्ली जाने से रोका, पूर्व मंत्री बोले- कार्यकर्ता अहिंसात्मक आंदोलन जारी रखेंगे

08 Oct 2026

VIDEO: कीचड़ में उतरे ग्रामीण तो विधायक ने बुलाई जेसीबी, जलभराव की समस्या का कराया समाधान

08 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: करहल में भूमि पूजन के साथ श्रीरामलीला महोत्सव शुरू

08 Oct 2026

VIDEO: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, बोलीं- सरकारी कर्मचारी का मिले दर्जा

08 Oct 2026
विज्ञापन

वृंदावन गुरुकुलम हादसा: पोस्टमार्टम हाउस में गूंजी चीखें, चार घरों के बुझ गए चिराग

08 Oct 2026

क्या होगा पश्चिम बंगाल का नाम, शमिक भट्टाचार्य ने कर दिया बड़ा खुलासा

08 Oct 2026

कानपुर में आंधी-बारिश में 13 जगह गिरे पेड़, बोर्ड भी उखड़े

08 Oct 2026

दिल्ली में 106 प्रतिबंधित ई-सिगरेट के साथ दुकानदार गिरफ्तार

07 Oct 2026

गाजियाबाद में 93 पेटी अवैध शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, अपने इलाके में दोनों करते थे सप्लाई,

07 Oct 2026

आंधी-बारिश में पीपल की डाल गिरी, ई-रिक्शा दबा, VIDEO

07 Oct 2026

मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, VIDEO

07 Oct 2026

240 पहिए वाले ट्रेलर ने मात्र 240 मीटर का ही सफर किया, VIDEO

07 Oct 2026

वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों के साथ कांग्रेसजनों ने फूंका सीईसी का पुतला, VIDEO

07 Oct 2026

ताड़का वध के बाद फुलवारी में हुआ सीता-राम का प्रथम मिलन, VIDEO

07 Oct 2026

VIDEO: युवक ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

07 Oct 2026

सीएम ने की बैठक, कहा-संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां

07 Oct 2026

VIDEO: एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बसों में आग, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

07 Oct 2026

VIDEO: नेग के लिए भिड़े किन्नरों के दो गुट, सड़क पर नग्न प्रदर्शन

07 Oct 2026

मसूरी शरदोत्सव स्टार नाइट: गजेंद्र सिंह राणा, संगीता ढोंडियाल और मंजू नौटियाल के गीतों पर जमकर झूमे दर्शक

07 Oct 2026

VIDEO: विवि में रील देखने के लिए छात्रों में मारपीट

07 Oct 2026

VIDEO: दहेज हत्या की आरोपी सास को नहीं मिली जमानत

07 Oct 2026

VIDEO: राम बरात के डायवर्जन से एमजी रोड पर जाम, रेंगे वाहन

07 Oct 2026

VIDEO: दिनेश फलाहारी का नया दावा, संत प्रेमानंद से पहली मुलाकात में विराट कोहली को मिले दो करोड़; फिर आवास पर पहुंचाई रकम

07 Oct 2026

VIDEO: बिजलीघर माॅडल रोड को बना दिया ऑटो-ई रिक्शा स्टैंड

07 Oct 2026

VIDEO: पिटाई कर ननद को घर से निकाला

07 Oct 2026

VIDEO: युवती की आत्महत्या-साक्ष्य मिटाने में लेखपाल को भेजा जेल

07 Oct 2026

VIDEO: बच्चों के विवाद में चले ईंट-पत्थर, आठ पर प्राथमिकी

07 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed