{"_id":"69476b49582f1f8f670c4398","slug":"a-young-man-was-murdered-with-sticks-and-sharp-weapons-in-mangola-damoh-damoh-news-c-1-1-noi1223-3757503-2025-12-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: मंगोला में डंडों और धारदार हथियार से युवक की हत्या, विश्वकर्मा परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: मंगोला में डंडों और धारदार हथियार से युवक की हत्या, विश्वकर्मा परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप
दमोह के मगरोंन थाना क्षेत्र के मंगोला गांव में शनिवार की शाम पुराने विवाद पर एक युवक की छह लोगों ने लाठी, डंडों से पीट कर हत्या कर दी। मृतक को तत्काल ही डायल 112 के माध्यम से बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी देते हुए मृतक देव सिंह लोधी 38 निवासी मंगोला के भतीजे आशु लोधी ने बताया कि शनिवार की शाम उसके चाचा घर के बाहर बैठे थे। तभी विश्वकर्मा परिवार के रामलाल विश्वकर्मा, बद्री, दीपक, शीलरानी, अंशुल, श्रीराम, रामप्रसाद, दयाल और गुटई एवं लोगों ने साथ चलने कहा। चाचा ने मना किया तो आरोपियों ने उन पर डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हम लोग बचाने पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। चाचा घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे। तत्काल पुलिस को सूचना दी और डायल 112 वाहन की मदद से घायल को बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह मृतक का पंचनामा होने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
घटना के बाद गांव में तनाव है पुलिस पूरी रात गांव में आरोपियों की तलाश में घूमती रही। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों का यह भी आरोप है कि जिन लोगों ने हत्या की है, उनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह खुलेआम गांव में इसी तरह गुंडागर्दी करते हैं। एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि थाना प्रभारी से उन्हें जानकारी प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।