{"_id":"6931675d9a769c719000593e","slug":"farmers-were-enraged-by-the-arbitrary-actions-of-the-payari-procurement-center-leading-to-a-half-hour-traffic-jam-on-the-highway-anuppur-news-c-1-1-noi1222-3699122-2025-12-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: पयारी खरीदी केन्द्र की मनमानी से भड़के किसान, हाईवे पर आधे घंटे तक रहा चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: पयारी खरीदी केन्द्र की मनमानी से भड़के किसान, हाईवे पर आधे घंटे तक रहा चक्काजाम
एक दिसंबर से जिले के 34 खरीदी केंद्र में धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। जहां खरीदी में उपार्जन समिति तथा वेयरहाउस प्रबंधक की मनमानी के विरोध में पयारी धान खरीदी केंद्र में धान विक्रय के लिए आए हुए किसानों ने दैखल के पास नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने के लगभग 10 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाइश देकर रास्ता खुलवाया। तब तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी।
पयारी धान खरीदी केन्द्र में अनियमितता, मनमानी कार्यप्रणाली और किसानों ने रुपयों की मांग के आरोप लगाते हुए गुरुवार को नेशनल हाईवे को कुछ समय के लिए जाम कर दिया। किसान रामबहोरी चौधरी सहित कई किसान ने आरोप लगाते हुए बताया कि खरीदी समिति की ओर से सर्वेयर और स्टाफ ने धान की नियमित जांच-तौल कर वेयरहाउस भेजने का निर्देश दिया था, लेकिन मां शारदा वेयरहाउस के प्रबंधक ने बिना कारण दोबारा जांच-तौल कराने की जिद की। किसानों ने आरोप लगाया कि यह बाध्यता धान रखने के एवज में रुपए मांगने के लिए बनाई जा रही थी। विवाद बढ़ने पर समिति प्रबंधक ने खरीदी रोकने की बात कह दी, जिससे किसान और नाराज हो गए।
खरीदी के दौरान बिगड़ती व्यवस्था से नाराज देख किसानों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर जाम हटवाया।
खाद विभाग में शुरू की जांच, आश्वासन के बाद माने किसान
मामले की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग के अधिकारी भी पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया। किसानों ने अधिकारियों को बताया कि जब एक बार धान की जांच की जा चुकी है तो फिर दोबारा इसे भंडारण स्थल पर जांच करने का क्या औचित्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोदाम प्रभारी मनमानी करते हुए किसानों को जबरन परेशान कर रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि धान खरीदी में पारदर्शिता नहीं लाई गई, तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।