{"_id":"6ab248a47a899f8c320b64e8","slug":"video-video-lkhanauu-ma-navavavahata-ka-shava-fatha-sa-ltakata-mal-palsa-jaca-ma-jata-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
सालेहनगर में मंगलवार सुबह मजदूर सतनाम की नवविवाहिता पत्नी सुभाषिनी (21) का शव कमरे में साड़ी के सहारे छत से फंदे पर लटकता मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका की सास निर्मला ने बताया कि सुबह वह सुभाषिनी को जगाने पहुंचीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से देखा तो सुभाषिनी फंदे पर लटक रही थी। ननद सोनिया ने बताया कि उसके भाई सतनाम की शादी बीते साल 27 अक्टूबर को नरायनपुर गांव निवासी सुभाषिनी से हुई थी। रक्षाबंधन के बाद सतनाम मजदूरी करने दिल्ली चला गया था। सोमवार शाम सुभाषिनी ने खाना बनाकर सभी को खिलाया और इसके बाद अपने कमरे में चली गई।
पति को घटना की सूचना दे दी गई है। वह दिल्ली से घर आ रहे हैं। मृतका की दादी फूलमती ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन सुभाषिनी और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।