{"_id":"6ac34bd08f183a268201cd27","slug":"video-video-ghata-nava-ka-itajara-paugdha-bhara-ajata-na-jagaugdha-sa-bna-l-apana-nava-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: घंटों नाव का इंतजार पड़ा भारी, अजीत ने जुगाड़ से बना ली अपनी नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: घंटों नाव का इंतजार पड़ा भारी, अजीत ने जुगाड़ से बना ली अपनी नाव
फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित पवन विहार में जलभराव ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल कर दी है। घर से निकलने के लिए नाव ही सहारा है, लेकिन इसके लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस परेशानी से बचने के लिए पवन विहार निवासी अजीत कुमार ने खुद ही रास्ता निकाल लिया। उन्होंने घरेलू सामान और उपलब्ध संसाधनों से जुगाड़ की नाव तैयार कर ली।
अजीत के मुताबिक, बाढ़ के पानी के बीच जरूरी घरेलू सामान लाने-ले जाने के लिए नाव का इंतजार करना पड़ता है। कई बार करीब एक घंटे तक नाव नहीं मिलती। इससे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसी मजबूरी ने उन्हें जुगाड़ का सहारा लेने को किया।
अब अजीत इसी नाव के सहारे अपने घर की जरूरत का सामान पानी के बीच से निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि इस जुगाड़ से कम से कम रोजमर्रा की जरूरतों के लिए किसी दूसरे का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।