फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur: Teacher couple murdered after being caught stealing at school; two accused arrested.

खुलासा: स्कूल में चोरी करते पकड़े जाने पर की थी शिक्षक दंपती की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 04:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 05 Oct 2026 04:10 PM IST
सार

सुल्तानपुर में शिक्षक दंपती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी व पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को दबोचा है।

विज्ञापन
Sultanpur: Teacher couple murdered after being caught stealing at school; two accused arrested.
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के कादीपुर के कुंभी डड़िया गांव में 28 सितंबर को हुई शिक्षक दंपती की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि हत्यारोपी कुंभी डड़िया निवासी राकेश कुमार यादव और आशीष यादव हैं। दोनों आपस में पड़ोसी हैं। राकेश गांव के ही मुकेश सिंह के शिक्षण संस्थान में बस चलाने और कंप्यूटर पढ़ाने का काम करता था। उसे स्कूल के कार्यालय, लॉकर और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी थी। आशीष उसका पड़ोसी और पट्टीदार है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों ने स्कूल में चोरी की योजना बनाई थी। दोनों आरोपी 28 सितंबर की रात चोरी के इरादे से स्कूल पहुंचे थे। कार्यालय में रखी चाबी से अलमारी का लॉकर खोलकर चोरी करते समय शिक्षक मुकेश सिंह की पत्नी विनिता सिंह ने उन्हें देख लिया था और विरोध किया था। पहचान लिए जाने के डर से आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया था। इसके बाद मुकेश सिंह ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया और जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे थे।
विज्ञापन


आरोपियों ने पीछा कर उन पर भी कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपी लॉकर से 34,960 रुपये, विनिता सिंह का मोबाइल फोन और आधार कार्ड लेकर भाग निकले थे। राकेश ने मृतका के मोबाइल फोन से रात में कई बार पैसे का लेन-देन किया था। बाद में पकड़े जाने के डर से मोबाइल फोन कुएं में फेंक दिया था। फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल से वैज्ञानिक और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को कादीपुर के बूढ़ाना पुल के पास बड़ी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त रक्तरंजित फावड़ा और कुल्हाड़ी, चोरी के 34,960 रुपये, मृतका का आधार कार्ड और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद कपड़ों पर खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed