{"_id":"6ac4c0024981e97fce07e4b1","slug":"video-video-dhal-nagaugdha-ka-satha-pahaca-bhajapa-paratayasha-bjasha-pathaka-na-bugdhhaya-utasaha-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, बृजेश पाठक ने बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, बृजेश पाठक ने बढ़ाया उत्साह
विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मंगलवार को नामांकन स्थल पर सियासी रंग दिखा। भाजपा के दोनों प्रत्याशी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए मंडलायुक्त न्यायालय पहुंचे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी वहां पहुंचे और दोनों प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ नामांकन कक्ष में गए।
भाजपा के शिक्षक खंड के प्रत्याशी उमेश द्विवेदी और स्नातक खंड के प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह ने सोमवार को सादगी के साथ नामांकन दाखिल किया था। मंगलवार को दोनों ने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी की।
वहीं, सपा की स्नातक खंड प्रत्याशी कांति सिंह ने भी मंगलवार को सादगी के साथ नामांकन पत्र का एक और सेट दाखिल किया। वह सोमवार को समर्थकों के साथ नामांकन कर चुकी थीं। इसके अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी मंडलायुक्त/रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत के समक्ष नामांकन दाखिल किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।