{"_id":"698b02120645973c7b0c05fc","slug":"video-video-bra-kalb-manajara-ka-thara-para-tabugdhataugdha-fayaraga-va-taugdhafaugdha-thahashata-ma-paravara-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video : बार क्लब मैनेजर की थार पर ताबड़तोड़ फायरिंग व तोड़फोड़, दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video : बार क्लब मैनेजर की थार पर ताबड़तोड़ फायरिंग व तोड़फोड़, दहशत में परिवार
चिनहट इलाके के लौलाई स्थित चन्द्रिका विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात अराजकता फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने एक बार क्लब मैनेजर की थार गाड़ी पर जमकर तोड़फोड़ की और फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पीड़ित राजेन्द्र मौर्य ने बताया कि वह गोमतीनगर स्थित समिट बिल्डिंग में एक बार क्लब में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार रात ड्यूटी खत्म कर वह करीब साढ़े बारह बजे घर पहुंचे थे। गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर कपड़े बदलकर सोने चले गए। कुछ ही देर बाद तेज आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तो देखा कि उनकी थार गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे और आसपास गोलियों के खोखे पड़े थे। हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग चुके थे।
राजेन्द्र के अनुसार, कुछ दिन पहले बार में प्रवेश को लेकर कुछ लोगों को मना किया गया था, जिससे नाराज होकर उन लोगों ने पहले भी उन्हें घेरकर मारपीट करने की कोशिश की थी। उस समय सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के कारण वह बच गए थे। उनका आरोप है कि वही लोग पिछले 10–12 दिनों से उनका पीछा कर रहे थे और इसी रंजिश में यह हमला किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से बुलेट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। चौकी इंचार्ज़ मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।