{"_id":"6978d457fd7ec7847f067a48","slug":"video-video-bjal-vabhaga-ka-lparavaha-sa-thara-ka-rajakaya-sakal-ma-dara-ka-mahal-2026-01-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बिजली विभाग की लापरवाही से थरी के राजकीय स्कूल में डर का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बिजली विभाग की लापरवाही से थरी के राजकीय स्कूल में डर का माहौल
विकास खंड माल के थरी गांव में स्थित राजकीय हाई स्कूल के बच्चे बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते खौफ में जी रहे हैं। स्कूल परिसर में गेट के पास रखे 2 ट्रांसफार्मर, और उनमें लगे तार खुले हुए हैं। इन तारों से लगातार चिंगारी निकलती रहती है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
बच्चों के अभिभावकों और शिक्षकों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने ट्रांसफार्मर को बदलने और खुले तारों को ठीक करने की गुहार लगाई है। इसके बावजूद, विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन भी इस मामले में मूकदर्शक बना हुआ है। बिजली विभाग की उदासीनता के कारण बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। इस लापरवाही के चलते स्कूल में कभी भी कोई अनहोनी घटना घट सकती है, जिसका जिम्मेदार पूरी तरह बिजली विभाग होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।