{"_id":"6ab244c2da61c84fb60d2297","slug":"video-video-700-aautasarasaga-saravayara-oura-saparavaijara-ka-samana-rajagara-ka-sakata-10-thana-sa-thharana-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 700 आउटसोर्सिंग सर्वेयर और सुपरवाइजरों के सामने रोजगार का संकट, 10 दिन से धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 700 आउटसोर्सिंग सर्वेयर और सुपरवाइजरों के सामने रोजगार का संकट, 10 दिन से धरना
उत्तर प्रदेश के नियोजन विभाग के अर्थ एवं सांख्यिकी प्रभाग में कार्यरत रहे करीब 700 आउटसोर्सिंग सर्वेयर और सुपरवाइजरों के सामने सेवाएं समाप्त होने के बाद रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने ASUSE और PLFS जैसे महत्वपूर्ण सर्वेक्षण कार्यों में अपनी सेवाएं दी थीं। सेवाएं समाप्त होने से कर्मचारी और उनके परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि वे पूर्व से कार्यरत और अनुभवी हैं, इसलिए उनकी सेवाएं दोबारा बहाल की जाएं। मांग को लेकर प्रभावित कर्मचारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की गुहार लगाई है। कर्मचारियों का धरना पिछले 10 दिनों से इको गार्डन में जारी है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से उनकी स्थिति पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए सेवाएं बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से धरना देने के बावजूद अभी तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।