{"_id":"69bcf564efbd4a66d305ce6b","slug":"video-girl-students-of-pm-shri-high-school-pouni-took-out-a-school-chalo-awareness-rally-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: पीएम श्री हाई स्कूल पौनी की छात्राओं ने निकाली स्कूल चलो जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: पीएम श्री हाई स्कूल पौनी की छात्राओं ने निकाली स्कूल चलो जागरूकता रैली
पीएम श्री राजकीय हाई स्कूल पौनी की छात्राओं द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में नामांकन बढ़ाना तथा आमजन में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। रैली को स्कूल के हेडमास्टर मंजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली अप्पर बाजार से होते हुए बढ़्चा गांव तक निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने “खुशबू फूलों में, बच्चे स्कूलों में” और “पढ़ेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। रैली के समापन के बाद विद्यालय परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान अध्यापक राज कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करना है, ताकि वे शिक्षित होकर एक अच्छे नागरिक बन सकें और देश की सेवा कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।