{"_id":"688b36fe6a43e8248d0c299e","slug":"video-una-if-there-is-any-dangerous-building-or-tree-anywhere-inform-the-municipal-corporation-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: कहीं भी कोई खतरनाक भवन या पेड़ है तो नगर निगम को दें जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: कहीं भी कोई खतरनाक भवन या पेड़ है तो नगर निगम को दें जानकारी
ऊना नगर निगम में शहरवासियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुराने और जर्जर हो चुके भवनों को गिराने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने स्पष्ट किया कि किसी की जान पर खतरा बने उससे पहले ही ऐसे ढांचों को हटाना आवश्यक है। नगर निगम आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी मोहल्ले या गली में ऐसा कोई भवन है जो खतरनाक हालत में है, तो उसकी जानकारी तुरंत नगर निगम को दें। उन्होंने कहा कि नगर निगम भविष्य में भी ऐसे असुरक्षित ढांचों को चिह्नित कर कार्रवाई करता रहेगा ताकि नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जर्जर हो चुके भवनों को गिराए जाने से उनके आसपास रहने वाले शहर वासियों को भी राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।