{"_id":"68c938eb1beeb285b502daff","slug":"video-pre-rd-camp-of-four-nss-volunteers-of-govt-excellence-college-una-2025-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के चार एनएसएस स्वयंसेवियों का प्री-आरडी कैंप के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के चार एनएसएस स्वयंसेवियों का प्री-आरडी कैंप के लिए चयन
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चार स्वयंसेवियों का चयन राज्य स्तरीय प्री-आरडी कैंप के लिए हुआ। स्वयंसेवियों का चयन जिला स्तरीय प्री-आरडी कैंप में हुआ, जिसका आयोजन एसवीएसडी महाविद्यालय भटोली में किया गया। इस कैंप में कुल आठ स्वयंसेवियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। इसमें महाविद्यालय ऊना के विशाल सोनी, स्वयं पुरी, आयुष सैनी व निष्ठा शर्मा का चयन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. मीता शर्मा ने स्वयंसेवियों को बधाई दी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके साथ साथ उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवित्र दुलारी व प्रो. मनजीत सिंह मान को भी बधाई दी। इस अवसर पर डॉ सुरेश व डॉ. संजय वर्मा उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।