{"_id":"6af83d0e879022776703c6fc","slug":"video-anganwadi-centre-amb-5-childrens-day-celebration-2026-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: आंगनबाड़ी केंद्र अंब-5 में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, बच्चों ने गीत-संगीत और नृत्य से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: आंगनबाड़ी केंद्र अंब-5 में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, बच्चों ने गीत-संगीत और नृत्य से बांधा समां
बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अंब के अंतर्गत नगर पंचायत अंब के आंगनबाड़ी केंद्र अंब-5 में शनिवार को बाल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका कुमारी ने बच्चों के साथ मिलकर केंद्र को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया। कार्यक्रम के दौरान देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए मोनिका कुमारी ने बताया कि बच्चों के प्रति चाचा नेहरू के विशेष लगाव के कारण वर्ष 1964 से उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई।
उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि समाज को बाल श्रम और बच्चों के शोषण के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा, पौष्टिक आहार और खेलकूद के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए, ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरीके से हो सके।
समारोह के दौरान बच्चों ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाइयां भी बांटी गईं।
बाल दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसके तहत उपस्थित लोगों और अभिभावकों को वीडियो दिखाकर बच्चों के अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद सभी बच्चों की लंबाई के अनुसार उनके वजन की जांच की गई। दी गई जानकारी के अनुसार जांच में सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ पाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।