Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
56 Bhog' (offering of 56 food items) presented to Goddess Chintpurni on Ashtami; 17,000 devotees offered prayers.
{"_id":"6ad5ea2374464a264a09e55b","slug":"video-56-bhog-offering-of-56-food-items-presented-to-goddess-chintpurni-on-ashtami-17000-devotees-offered-prayers-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: अष्टमी पर मां चिंतपूर्णी को लगाया 56 भोग, 17 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: अष्टमी पर मां चिंतपूर्णी को लगाया 56 भोग, 17 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को शारदीय नवरात्र की अष्टमी के उपलक्ष्य पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान के साथ मां चिंतपूर्णी का पूजन किया। अष्टमी के विशेष अवसर पर माता रानी को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। इसके साथ ही मंदिर में नारियल की सात्विक बलि देने की परंपरा का भी निर्वहन किया गया। सोमवार को करीब 17 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
माता चिंतपूर्णी मंदिर में आम दिनों में सुबह और शाम दो समय माता का स्नान, श्रृंगार और भोग लगाने की परंपरा है, लेकिन अष्टमी के दिन दोपहर के समय विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसी परंपरा के अनुसार सोमवार को भी मंदिर में दोपहर के समय विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई और माता रानी को 56 भोग अर्पित किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। माता चिंतपूर्णी मंदिर में अष्टमी के अवसर पर नारियल का गोला काटकर सात्विक बलि देने की परंपरा निभाई गई। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि अष्टमी के उपलक्ष्य पर मंदिर में पुजारियों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।