{"_id":"68bff3cafb3b22dd6204c8d3","slug":"video-sirmour-industry-minister-said-modi-calls-himachal-his-second-home-cooperate-with-an-open-mind-in-times-of-disaster-2025-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: उद्योग मंत्री बोले- मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं, आपदा की घड़ी में खुले मन से करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: उद्योग मंत्री बोले- मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं, आपदा की घड़ी में खुले मन से करें सहयोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल दौरे पर हैं। नाहन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि हिमाचल उनका दूसरा घर है। ऐसे में यह उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को भीषण प्राकृतिक आपदा से बनी संकट की इस घड़ी में खुले मन से सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री हिमाचल का साथ देंगे और रिलीफ के रूप में राशि जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री व अफसरशाही मौके पर धर्मशाला गए हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस बार बड़ी प्राकृतिक आपदा आई है। अभी तक साढ़े 4 हजार करोड़ रुपये का नुक्सान हो चुका है। आपदा में 250 के करीब लोगों ने जान गवाईं है। लोग बेघर हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।