{"_id":"699abbf729e6149b3406f56b","slug":"video-sirmour-bjp-workers-listened-to-mann-ki-baat-programme-at-booth-number-43-and-44-in-nahan-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में बूथ नंबर 43 और 44 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना मन की बात कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में बूथ नंबर 43 और 44 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना मन की बात कार्यक्रम
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को नाहन नगर के बूथ नंबर 43 और 44 के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ अपने विला-राउंड स्थित निवास पर मन की बात कार्यक्रम का 131वां एपिसोड सुना। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बार के प्रसारण में देशवासियों को रमजान और होली की शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न प्रेरणादायक विषयों पर संवाद किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने भारत में आयोजित विश्वस्तरीय एआई समिट की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में देश की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि एआई तकनीक के माध्यम से भारत की प्राचीन पांडुलिपियों, संस्कृत ग्रंथों और ऐतिहासिक पुस्तकों को नए स्वरूप में विश्व पटल पर प्रस्तुत किया जा रहा है। इस दौरान आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा जब पूरा विश्व भारत की उपलब्धियों और नेतृत्व की सराहना कर रहा है, तब कुछ विपक्षी तत्वों की ओर किया गया विरोध प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इस प्रकार की घटनाएं विपक्ष की नकारात्मक मानसिकता को दर्शाती हैं और देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।