{"_id":"6a9d433b08fe40844e0f88c9","slug":"video-nahan-table-tennis-ranking-championship-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप शुरू, प्रदेशभर से पहुंचे 150 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप शुरू, प्रदेशभर से पहुंचे 150 खिलाड़ी
सिरमौर जिला टेबल टेनिस संघ की ओर से आयोजित चौथी हिमाचल प्रदेश राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप का आगाज नाहन के चंबा ग्राउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 150 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
सिरमौर जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव संदीप कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्गों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। इसमें 11 वर्ष से कम आयु वर्ग, कैडेट 13 वर्ष से कम, जूनियर 17 वर्ष से कम, युवा 19 वर्ष से कम तथा वरिष्ठ पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले करवाए जा रहे हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन 11 वर्ष से कम आयु के महिला वर्ग में कांगड़ा की अनाया शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। शिमला की वैदेही वर्मा उपविजेता रहीं। मंडी की प्रदन्या और शिमला की हिमाद्रि ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।
11 वर्ष से कम आयु के पुरुष वर्ग में कांगड़ा के अक्षांश विजेता बने, जबकि शिमला के सार्थक आनंद ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।
13 वर्ष से कम आयु के पुरुष वर्ग में शिमला के अद्वय भ्रामटा ने पहला स्थान हासिल किया। मंडी के युवराज उपविजेता रहे। वहीं 13 वर्ष से कम आयु के महिला वर्ग में मंडी की एन्जेलिआना ने बाजी मारी, जबकि शिमला की हिमान्या कश्यप दूसरे स्थान पर रहीं।
राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप का समापन सात सितंबर को होगा। प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।
उद्घाटन अवसर पर हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस संघ के सचिव अधीश राणा, संघ के पूर्व संयुक्त सचिव यशपाल राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ प्रमाणिक, सिरमौर टेबल टेनिस संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर, शिवानी गुप्ता, रिकेश सहित संघ के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।