{"_id":"6b016a59c0133d68810c3713","slug":"video-nahan-solan-dhaliara-and-bilaspur-teams-won-the-hpu-inter-college-badminton-competition-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: एचपीयू अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में नाहन, सोलन, ढलियारा और बिलासपुर की टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: एचपीयू अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में नाहन, सोलन, ढलियारा और बिलासपुर की टीमें जीतीं
डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) अंतर महाविद्यालय पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, बेहतर तालमेल और दमदार प्रदर्शन का परिचय दिया। दूसरे दिन खेले गए चारों मुकाबलों में ढलियारा, सोलन, नाहन और बिलासपुर की टीमों ने 3-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने उनका स्वागत किया और प्रतियोगिता के आयोजन एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। दूसरे दिन का पहला मुकाबला राजकीय महाविद्यालय ढलियारा और राजकीय महाविद्यालय जुखाला के बीच खेला गया। इसमें ढलियारा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में इवनिंग कॉलेज शिमला और राजकीय महाविद्यालय सोलन की टीमें आमने-सामने रहीं। इस मुकाबले में सोलन कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और सटीक शॉट्स के दम पर 3-0 से बाजी मारी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।